June 14, 2026 10:15 pm

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज़ , कहा – सैनिकों के जख्म कुरेदने आ रहे हैं राहुल

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी “सैनिकों के जख्म कुरेदने” उत्तराखंड आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने कई अवसरों पर सेना के शौर्य और बलिदान पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने से लेकर सैन्य अभियानों पर टिप्पणी करने तक कांग्रेस का रवैया सेना का मनोबल गिराने वाला रहा है। धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड जैसे सैन्य परंपराओं वाले राज्य में पूर्व सैनिक और सैन्य परिवार इन बातों को भूले नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि Bipin Rawat जैसे वीर सैनिकों को लेकर विवादित टिप्पणियां करने वाले नेता पूर्व सैनिकों के बीच किस संदेश के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लंबे समय तक वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को पूरा नहीं किया, जबकि केंद्र की सरकार ने इसे लागू किया।

राहुल गांधी के कोटद्वार कार्यक्रम और स्थानीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश की शांत फिजा में राजनीतिक जहर घोलने और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की राजनीति को अच्छी तरह समझती है।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें