June 24, 2026 8:54 pm

सीएम आवास में 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने पर सीएम धामी का जोर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री आवास में मात्र 45 दिनों के भीतर 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन हुआ है, जिसे स्वरोजगार और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय और वन क्षेत्रों में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स स्थापना के लिए प्रभावी नीति तैयार की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता देते हुए इससे जुड़े किसानों और उद्यमियों को विशेष सब्सिडी देने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़कर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसे स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय आय बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को मुख्यमंत्री आवास परिसर में वर्षभर शहद उत्पादन के लिए उपयुक्त पुष्पीय और परागयुक्त पौधों के रोपण के निर्देश दिए। साथ ही “थ्री-बी” यानी बर्ड फ्रेंडली, बी फ्रेंडली और बटरफ्लाई फ्रेंडली गार्डन विकसित करने की दिशा में काम शुरू करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर्व जैसे अवसरों पर “थ्री-बी” आधारित पौधारोपण अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें पर्यावरण संरक्षण के साथ शहद उत्पादन को भी स्थायी बढ़ावा देंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें