June 30, 2026 10:39 am

सीएम धामी ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, शॉट लगाकर बोले- खेलों में करियर की अपार संभावनाएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिरिया मझोला में आयोजित स्व. मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि इसमें करियर की अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट में हाथ भी आजमाया।

समारोह से पहले मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है, इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी अवश्य सफलता प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर और मन-मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है, जिसका परिणाम है कि आज भारतीय खिलाड़ी हर खेल में परचम लहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वयं खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन करते हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। देवभूमि उत्तराखंड अब खेल भूमि के रूप में भी पहचान बना रही है।

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला नगरा तराई और उचौलीगोठ टनकपुर के बीच खेला गया, जिसमें नगरा तराई ने 108 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उचौलीगोठ ने लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, स्व. मनीष चंद की माता हरिकेश चंद, जिला पंचायत सदस्य रीता कफलिया, भास्कर संभल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंदीप राणा, प्रेम प्रकाश, तेज सिंह महर, प्रधान भागीरथी राणा, दीपक ऐरी, चंद्रकला, माया जोशी, गणेश सिंह महर, गीता ज्याला, सांसद प्रतिनिधि रवींद्र राणा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे सहित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सीओ बीएस धौनी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें