August 24, 2026 3:51 pm

सीएम धामी ने ‘पुष्कर’ नाम पड़ने की बताई वजह, अजमेर में भावुक हुए धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजस्थान के अजमेर स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री धामी ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. इस दौरान उन्होंने अपना नाम ‘पुष्कर’ पड़ने की जानकारी भी दी.

सीएम धामी ने अजमेर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया. इस मौके उन्होंने कहा कि, तीर्थराज पुष्कर की इस तपोमय भूमि पर उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रसन्नता का विषय है.

उन्होंने ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, गया और प्रयाग को पंचतीर्थ के रूप में वर्णित किया गया है. इनमें भी ब्रह्माजी की यज्ञस्थली पुष्कर को समस्त तीर्थों का गुरु कहा गया है. पुष्कर केवल एक तीर्थ नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की अनश्वर ज्योति है, जो मानवता को सदैव धर्म, तप, त्याग और सद्गुणों के पथ पर चलने की प्रेरणा देती रही है.

सीएम धामी ने भावुक होते हुए बताया कि संभवतः इसी आध्यात्मिक महिमा और आभा से प्रेरित होकर उनके माता-पिता ने उनका नाम ‘पुष्कर’ रखा. उन्होंने आयोजन समिति और प्रवासी उत्तराखंडियों

का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे राजस्थान में नहीं बल्कि देवभूमि के अपने परिजनों के बीच होने का अनुभव कर रहे हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह धर्मशाला आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रय स्थल बनने के साथ-साथ उत्तराखंड और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगी.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें