February 6, 2026 8:01 am

सीएम धामी ने कहा- प्रदेश के दोनों मंडलों में होगी ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ की स्थापना, कुमाऊं को बताया अध्यात्म और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केन्द्र

हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित शिव कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भगवान शिव के अद्वैत स्वरूप का वर्णन किया गया है, न कर्ता, न क्रिया, न योगः, न ज्ञानं, न भोगः शिवोहम् शिवोहम् शिवोहम्। यह श्लोक हमें बोध कराता है कि शिव हमारे भीतर की चेतना में विद्यमान हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति आज संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर रही है और वैश्विक स्तर पर प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध भाव से निरंतर कार्य कर रही है |

उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने हेतु दून विश्वविद्यालय में “सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज” की स्थापना की गई है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुदृढ़ बौद्धिक एवं सांस्कृतिक आधार तैयार किया जा सके। इसके साथ ही आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गढ़वाल और कुमाऊँ मंडलों में एक-एक “स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन” की स्थापना की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें