June 10, 2026 6:18 pm

कालसी दुर्घटना में घायल लोगों को देखने दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के दून अस्पताल में कल कालसी इलाके में हुए हिमाचल रोडवेज बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को बस हादसे में घायल सभी लोगों का ठीक से इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय पुश्ते के ढहने से हुई। बस में 36 लोग सवार थे। दुर्घटना में हिमाचल के शिमला जिले के नेरवा के पिउन्त्रा दावड़ा निवासी यासमीन (38), क्यूमला निवासी धन बहादुर (50) और ग्राम बिजमल निवासी रिया (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। शिमला के पोपाट निवासी बस चालक दिनेश कुमार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

यात्री वाहनों से घायलों को अस्पताल भिजवाया
घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे तहसील प्रशासन को बस के खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था और कई घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। एसडीआरएफ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान तेज किया। इस दाैरान मौके पर समय से एबुंलेंस न पहुंचने पर लोगों ने निजी और यात्री वाहनों से घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। 14 मरीजों को उप जिला अस्पताल, 10 मरीजों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल, तीन को पांवटा के सरकारी अस्पताल और एक को धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के ले जाया गया।

सूचना पर एडीएम वित्त केके मिश्रा, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर और तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। एडीएम वित्त केके मिश्रा और तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। चार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें