June 10, 2026 4:35 pm

BJP प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

देहरादून: देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मिलकर रंग-गुलाल उड़ाया और कार्यकर्ताओं के साथ होली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में उत्तराखंड की पहचान देश के अग्रणी राज्यों में हो रही है और सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर नहीं होगा, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यही संकल्प राज्य सरकार के सभी निर्णयों और पहलों में दिखाई देगा।

कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए सरकार के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें