February 9, 2026 4:24 pm

CM धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से किया 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को पेंशन भुगतान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जनवरी, 2026 माह की पेंशन किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।

इस पहल के तहत राज्य के 9,47,345 पात्र लाभार्थियों को कुल 141 करोड़ 66 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। इसमें नियमित पेंशन के साथ एरियर भुगतान भी शामिल रहा।

सरकार का कहना है कि यह कदम तकनीक आधारित पारदर्शी और संवेदनशील शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर, वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, किसान, निराश्रित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से मिले, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि डीबीटी और वन क्लिक भुगतान प्रणाली से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लाभार्थियों को बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है।

इस माह वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत सर्वाधिक लाभार्थियों को सहायता दी गई। इसके अलावा विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली एवं बौना पेंशन योजनाओं के माध्यम से भी हजारों नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला। यह व्यापक कवरेज राज्य सरकार की समावेशी नीति को दर्शाता है। इस अवसर पर अपर सचिव संदीप तिवारी सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

15,784 नए लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा

सरकार के अनुसार एक दिसंबर, 2025 से तीन फरवरी, 2026 तक 15,784 नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मृतक लाभार्थियों का सत्यापन करते हुए 1,523 अपात्र नाम पोर्टल से हटाए गए।

डिजिटल पेंशन पोर्टल, स्वतः आयु-पात्रता पहचान और नियमित मानिटरिंग के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। अप्रैल, 2024 से जनवरी, 2026 तक 60 वर्ष की आयु पूरी करते ही 428 पात्र नागरिकों को स्वतः वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें