February 23, 2026 5:02 am

CM धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों व बच्चों संग साझा किए विचार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है, जो देशभर में नवाचारों, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि AI, स्वास्थ्य जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया तथा पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें