August 15, 2026 7:54 am

CM धामी ने लांच किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का टीज़र, 18 से 24 फरवरी तक होगा आयोजन

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएचपीसी सभागार बनबसा में सरस कॉर्बेट महोत्सव के आधिकारिक टीज़र  लॉन्च किया।  यह भव्य 7 दिवसीय आयोजन 18 से 24 फरवरी तक जनपद चम्पावत में आयोजित होगा। महोत्सव का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी परिकल्पना को साकार रूप देते हुए किया जा रहा है। धामी ने कहा कि यह महोत्सव चम्पावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।उन्होंने कहा कि देवभूमि के सांस्कृतिक रंग, लोक परंपराएँ और प्रकृति की अद्भुत छटा इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश तक पहुँचेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें