July 17, 2026 11:44 am

देहरादून में “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, दिया स्वच्छता का संदेश

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभाएं, तभी स्थायी बदलाव संभव होगा।

सीएम धामी ने नगर निगम के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी वाले कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी रहे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें