June 11, 2026 1:25 am

मसूरी रोड पर क्षतिग्रस्त पुल का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये जल्द स्थायी पुल निर्माण के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आवागमन होता है। उन्होंने बताया कि यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों ओर से वैली ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि यहां स्थायी पुल का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और इसे अगले 2 से 3 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में सड़क और पुलों के सुदृढ़ीकरण पर लगातार काम कर रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलास यात्रा को देखते हुए सभी आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें