टिहरी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गुरुवार को जनपद टिहरी के Ghansali में 41.21 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 13.43 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का लोकार्पण तथा 27.78 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकृत किए जाने का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल हेतु भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला एवं उनके परिवार को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका कार्य रुकना नहीं चाहिए और शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटियों को 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घनसाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आंदोलन के अग्रणी नेता Indramani Badoni को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र की प्रमुख मांगों पर प्राथमिकता से कार्य करने का आश्वासन दिया। पिलखी बेलेश्वर क्षेत्र में उप-चिकित्सालय स्थापित करने की घोषणा भी की गई।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
- पीएमजीएसवाई के अंतर्गत धमातोली से घनसाली अखोड़ी मोटर मार्ग वाया चांजी मोटर मार्ग का उन्नयन
- नागेश्वर सौड़ से गोना वाया सरकंडा मोटर मार्ग का उन्नयन
- विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोट विशन में भवन का पुनर्निर्माण
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
- विश्व बैंक पोषित यू-प्रिपेयर योजना के तहत हनुमान मंदिर के समीप 50 मीटर इंटरमीडिएट लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु का निर्माण
- तहसील बालगंगा के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण
- गंगी में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj, विधायक Shakti Lal Shah, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।











