February 20, 2026 9:46 am

CM धामी ने देर रात किया दून अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों और तीमारदारों से लिया व्यवस्थाओं पर फीडबैक

देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर रात राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचे से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और व्यवस्थाओं को लेकर तुरंत सक्रियता बढ़ गई।

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।

मरीजों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति और जांच सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरतने और तीमारदारों को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार संसाधनों का विस्तार कर रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के चिकित्सक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें