June 25, 2026 1:52 am

कुंभ 2027 तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में जीओ जारी करने के निर्देश, ट्रैफिक और सैनिटेशन प्लान पर जोर

देहरादून। मुख्य सचिव Anand Bardhan ने बुधवार को सचिवालय में Kumbh Mela 2027 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक कर संबंधित विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी होने में देरी पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताते हुए सभी आपत्तियां निस्तारित कर तीन दिन के भीतर जीओ जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कुंभ मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को कहा और 30 जून तक संबंधित विभागों को भूमि आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को मेला क्षेत्र में अपने कार्यालय और व्यवस्थाएं मजबूत करने तथा अस्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने को कहा।

यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव ने मेलाधिकारी, आईजी कुंभ और डीआरएम मुरादाबाद को समन्वय बैठक कर रेलवे और सड़क मार्ग ट्रैफिक प्लान जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। हरिद्वार, नजीबाबाद और मंगलौर मार्गों पर सड़क संपर्क, जंक्शन और स्पर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा गया। साथ ही आसपास के जिलों में पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने कुंभ क्षेत्र के लिए समर्पित सैनिटेशन प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों, प्रवेश बिंदुओं और मेला क्षेत्र में शौचालय, भोजन, रुकने और सूचना केंद्रों जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कुंभ के दौरान लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। मुख्य सचिव ने संस्कृति, पर्यटन और सूचना विभाग को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों को छोड़ अन्य दिनों में पौराणिक, ऐतिहासिक और लोक संस्कृति आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, ताकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिले। बैठक में सचिव Nitesh Kumar Jha, Sonika, Yogendra Singh Rawat समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें