July 21, 2026 2:58 pm

मुख्य सचिव ने किया बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण…

नई टिहरी। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं और निर्माण संबंधी विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर विकासखंड के प्लास्डा स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का भी दौरा किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों, बिक्री और परियोजना से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजनालय को रीप परियोजना के तहत छह लाख रुपये, बैंक ऋण के रूप में तीन लाख रुपये और सीएलएफ के माध्यम से एक लाख रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ है।

मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक वृक्षारोपण कराने और मेनू को स्पष्ट एवं आकर्षक ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन और स्थानीय आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयास पहाड़ी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार इन पहलों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

निरीक्षण के दौरान सचिव लोक निर्माण, औद्योगिक विकास, खनन एवं आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिडियाल, डीडीओ मोहम्मद असलम, ईओ तपोवन अंजलि, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें