March 18, 2026 5:24 pm

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, बोले—समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित मॉल परिसर में बहुचर्चित चलचित्र द केरला स्टोरी 2’ देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह चलचित्र समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को सामने लाते हुए जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है। यह व्यवस्था समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्म परिवर्तन विरोधी कानून भी लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और आपसी विश्वास को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के चलचित्र समाज को सोचने और समझने का अवसर देते हैं और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है। इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें