July 5, 2026 9:23 am

मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में छात्रों से किया संवाद, प्रशिक्षण महाअभियान में भी हुए शामिल

देहरादून/चम्पावत: अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और निरंतर प्रयास के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

छात्र संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर गोविंद सामंत, मनीष कुमार, रेखा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें