July 19, 2026 7:58 pm

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों के तहत ऊर्जा, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट विधानसभा के अंतर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन निर्माण के लिए कुल ₹5 करोड़ की परियोजना में प्रथम किश्त के रूप में ₹2 करोड़ जारी करने की स्वीकृति दी है।

इसके अलावा जनपद चम्पावत की लोहाघाट विधानसभा स्थित ग्राम पंचायत मोत्यूराज में मां कड़ाई मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹25 लाख की वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है।

वहीं, जनपद हरिद्वार की नगर पंचायत पिरान कलियर में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन के लिए ₹92.63 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का भी मुख्यमंत्री ने अनुमोदन किया है।

सरकार का कहना है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा, धार्मिक स्थलों का विकास होगा तथा संबंधित क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें