August 8, 2026 11:57 am

मुख्यमंत्री धामी ने ₹1967 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस आधारित जल निकासी पर बड़ा फोकस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक जल निकासी व्यवस्था विकसित करने के लिए ₹1967 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित जल निकासी योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 15 परियोजनाओं के लिए ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली विकसित करना है।

इसके अलावा चम्पावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने तट पर स्थित खेतखेड़ा गांव की सुरक्षा के लिए ₹6.82 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा योजना को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स से स्टाफ कार पार्किंग निर्माण के लिए कुल ₹70.21 लाख की परियोजना के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹42.12 लाख की धनराशि जारी करने का भी अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत योजनाओं का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रदेशवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें