July 27, 2026 1:28 pm

आदर्श जनपद की ओर बढ़ रहा चम्पावत, सीएम धामी ने विकास कार्यों की कई बड़ी घोषणाएं कीं

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को “आदर्श जनपद” के रूप में विकसित करने के लक्ष्य के साथ लगातार काम कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने जिले में प्रशिक्षण के लिए टाइप-3 और टाइप-4 आवासीय परिसर के निर्माण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन बनाने, डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही लगभग 1000 परिवारों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देने के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

इसके अलावा मोनपोखरी से नीड तक करीब 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण और सुधार, अमोड़ी-छतकोट बाईपास पर लगभग 5 किलोमीटर मोटर मार्ग और पुल निर्माण, जिले में 50 हैंडपंप लगाने तथा पाल्सो क्षेत्र पंचायत में आंतरिक टाइल्स मार्ग बनाने की योजना भी घोषित की गई। ग्राम शक्तिपुरबूंगा क्षेत्र के गांवों में सोलर लाइट लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ब्यानधूरा बाबा मंदिर समेत विभिन्न मेला स्थलों के सौंदर्यीकरण, नागनाथ मंदिर के पास रामलीला मंच के निर्माण और चम्पावत में भवन एवं व्यापारिक परिसर बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही ढकना-बडोला से सेरोला तक लिंक मार्ग, बनलेख से हिंगला देवी मंदिर तक सड़क निर्माण, पूर्वांचल एग्रो संस्कृत विद्यालय के पुनरोद्धार और जल संस्थान कार्यालय के लिए जल भवन बनाने की योजना भी सामने रखी गई।

इसके अतिरिक्त मनेश्वर-चैड़ा राजपुर मार्ग और उससे जुड़े रास्तों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम, 20 स्थानों पर सोलर लिफ्ट पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं स्थापित करने तथा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ रुपये की सामूहिक घेरबाड़ योजना लागू करने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने अमोड़ी-सिप्टी मोटर मार्ग पर दो वैली ब्रिज बनाने, खर्ककार्की क्षेत्र में खेल मैदान विकसित करने, विकास भवन चम्पावत को कुमाऊनी शैली में पुनरोद्धार करने और ग्राम सभा नघान से डोडेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कराने की भी घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जिले के लोगों को जल्द से जल्द इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें