August 19, 2026 7:33 pm

पुष्कर धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न, पीएम मोदी-अमित शाह आ सकते हैं उत्तराखंड, कल होगी बैठक

देहरादून: पुष्कर धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा जश्न की तैयारी कर रही है। इसके तहत राज्य स्तर पर एक बड़ी रैली के साथ ही अनेक कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। हाल ही मे हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर चर्चा के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 23 मार्च को सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाली रैली में दो से तीन लाख लोगों को शामिल किया जाएगा। रैली के स्थान को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

विधायकों की पड़ताल करेगी भाजपा

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भाजपा अपने विधायकों की पड़ताल करेगी। इसकी शुरुआत 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ पदाधिकारियों की बैठक से होगी। इस दौरान पार्टी के विधायकों की धरातल पर मौजूदा स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा और कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए काम किया जाएगा।

विधायकों का फीडबैक

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें विधायकों की अपने क्षेत्रों में स्थिति, कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और विधानसभा स्तर की जरूरतों पर चर्चा होगी, ताकि चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई जा सके।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें