June 10, 2026 2:55 pm

हरिद्वार दौरे से पहले अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, मुख्य सचिव और डीजीपी ने परखी तैयारियां

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सात मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और गृह सचिव शैलेश बगौली सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पांडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और सुरक्षा इंतजामों का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही राज्य की विकास योजनाओं और नए आपराधिक कानूनों से संबंधित प्रस्तावित प्रदर्शनी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर लिया जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या सामने न आए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का दौरा महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए और बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सिडकुल के प्रबंध निदेशक सौरभ गहरवार तथा सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें