June 14, 2026 10:43 pm

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए बीसी खंडूड़ी…

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना रही।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का देश के विकास में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश ने एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पहुंचकर खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी पिछले 49 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें एक अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह हल्का कार्डियक अरेस्ट आने के बाद 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

भुवन चंद्र खंडूड़ी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें