September 27, 2026 4:26 pm

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास का त्योहार होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर की अमूल्य विरासत को संजोए हुए है और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि होली का यह पावन पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन को सुख, शांति और सफलता के नए रंगों से सराबोर करे। उन्होंने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें