September 27, 2026 4:42 pm

CM धामी ने अपने खटीमा आवास में खेली परिवार के साथ होली, आवास पर पहुंचे लोगों को लगाया अबीर गुलाल

खटीमा। सीएम धामी के निजी आवास नगला तराई (खटीमा) में होली पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत किया और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह के दौरान विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने हिंदी, कुमाऊंनी, थारू और बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को रंगमय बना दिया। पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता की भावना की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, अमित कुमार पांडे, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, जीवन धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें