September 27, 2026 10:39 pm

धामी ने किया माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाले पर्वतारोही रोहित भट्ट को सम्मानित, कहा- रोहित जैसे युवाओं पर  उत्तराखंड को गर्व है

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माउंट एवरेस्ट को विजय करने वाले युवा पर्वतारोही श्री रोहित भट्ट को आज मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया | इस अवसर पर श्री रोहित भट्ट ने अपनी अब तक की विभिन्न पर्वतारोहण यात्राओं और अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोही श्री रोहित भट्ट को  एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोहित भट्ट जैसे साहसी युवाओं पर उत्तराखंड को गर्व है। उन्होंने न केवल कठिन पर्वतीय चुनौती को पार किया है, बल्कि हर युवा के हृदय में आत्मविश्वास का भाव भी जगाया है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें