September 28, 2026 12:12 am

फायरिंग मामले में चैंपियन को बड़ी राहत, हरिद्वार कोर्ट से 51 दिन बाद मिली जमानत मिली, MLA उमेश के घर फायरिंग केस में थे जेल में बंद

हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व MLA कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज 18 मार्च मगंलवार को हरिद्वार कोर्ट से बड़ी राहत मिली. हरिद्वार कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है.

प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने उनके जमानत मिलने की जानकारी दी है. वकील गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि मगंलवार 18 मार्च को प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिस पर शाम को फैसला आया. कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है. फिलहाल प्रणव सिंह चैंपियन हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि 26 जनवरी शाम को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट और फिर गोलीबारी भी की. गोलीबारी के बाद प्रणव सिंह चैंपियन वहां से भाग गए थे. पुलिस ने चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया था. 27 जनवरी को पुलिस ने चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था.

कोर्ट ने पहले चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. बीते 51 दिनों से चैंपियन जेल से बाहर नहीं आए है. हालांकि जेल में करीब 20 दिन रहने के बाद चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद चैंपियन को हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बीते 31 दिनों से चैंपियन का हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. हालांकि आज उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें