September 26, 2026 7:04 pm

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटी धामी सरकार, CM ने खेलों की तारीख को लेकर की केंद्रीय खेल मंत्री से फोन पर बात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से फोन पर बात कर उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि के विषय में चर्चा की। केंद्रीय खेल मंत्री ने  कहा कि जल्दी ही इस विषय पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी उषा से वार्ता कर 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि घोषित की जाएगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेश सरकार ने  राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबसाइट लॉच कर दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबसाइट का विधिवत लोकार्पण किया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया था कि खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई हैं। अब सरकार को भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से औपचारिक तिथि का इंतजार है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें