August 18, 2026 5:18 pm

बीजेपी में अनिल बलूनी का दबदबा कायम, तीसरी बार बने राष्ट्रीय मीडिया संयोजक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, महेंद्र पांडेय और आलोक भट्ट शामिल हैं। खास बात यह है कि पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व ने बलूनी के मीडिया प्रबंधन, संवाद कौशल और जनसंपर्क के अनुभव को देखते हुए एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद बलूनी ने कहा कि मीडिया और संचार लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह पार्टी की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि मीडिया प्रबंधन को और अधिक पेशेवर एवं तकनीकी बनाया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी का संदेश स्पष्ट रूप से लोगों तक पहुंच सके।

अनिल बलूनी को पहली बार 31 मार्च 2017 को तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद जेपी नड्डा की टीम में भी उन्होंने इसी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। अब नितिन नवीन की टीम में भी उन्हें राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है।

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी बलूनी की नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के मीडिया प्रबंधन में उनके लंबे अनुभव का इस्तेमाल चुनावी और नीतिगत मुद्दों पर प्रभावी संवाद के लिए किया जा सकता है। पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व बताया है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें