June 9, 2026 4:05 am

दिल्ली में धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, CM धामी ने जताया दुख, डीजीपी को दिए आवश्यक निर्देश…

देहरादून: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य की सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। सीएम धामी ने उत्तराखंड डीजीपी को आवश्यक निर्देश दिए थे जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में पुलिस अलर्ट कर दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग को तुरंत बढ़ा दें। इसके बाद संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की उत्तराखण्ड बॉर्डर पर बारीकी से जांच की जा रही है। सभी बड़े मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बाजार, मॉल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

डीजीपी सेठम ने सभी पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी को फैलने से रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें