October 1, 2026 4:49 am

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दो युवाओं ने जीते रजत पदक, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने खुदरा बिक्री और देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजाइन तकनीकी कौशल में रजत पदक जीता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखंड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी कौशल विकास और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

परियोजना निदेशक उत्तराखंड कौशल विकास समिति नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान प्रतिष्ठित वैश्विक मंच माना जाता है। इस प्रतियोगिता में करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में हिस्सा लिया। भारत ने आठ रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक हासिल कर विश्व स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया गया है।

उन्होंने बताया कि सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डस्किल्स के लिए स्थान बनाया था। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा उत्तराखंड कौशल विकास समिति ने दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, प्रशिक्षण शिविर, यात्रा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से भी आवश्यक प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया गया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें