August 28, 2026 11:59 am

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से विश्व बैंक के एमडी की मुलाकात, उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास पर मंथन

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से गुरुवार को सचिवालय में विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य ज्ञान अधिकारी पास्कल डोनोहोई ने प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के समग्र और दीर्घकालिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति, शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे विषय प्रमुख रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध, टिकाऊ और आपदा-प्रतिरोधी राज्य बनाने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ काम किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिले में नदियों के पुनर्जीवन और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए इन क्षेत्रों में विश्व बैंक से वित्तीय और तकनीकी सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाकर पलायन को नियंत्रित करने तथा आवश्यकता के अनुसार रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में सुधार के साथ आजीविका के क्षेत्र में भी विश्व बैंक के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

वहीं, पास्कल डोनोहोई ने उत्तराखंड की विकास प्राथमिकताओं को समझते हुए भविष्य में रणनीतिक और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। विश्व बैंक की ओर से उत्तराखंड के विकास के लिए दीर्घकालिक सहयोग और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई गई।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें