August 28, 2026 12:43 pm

नेपाल में भीषण बाढ़ पर CM धामी ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

देहरादून: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन कीक्षति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान बेहद दुखद एवं चिंताजनक है। उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित लोगों के सकुशल होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था और आत्मीयता से जुड़े हैं। उत्तराखंड और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं के पिथौरागढ़ और चंपावत सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के नेपाल से गहरे संबंध हैं। ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दुख उत्तराखंड के लोगों के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट में होने जैसा है। नेपाल की पीड़ा उत्तराखंड की पीड़ा है और संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां दोनों देशों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाती हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।

उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नेपाल में प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों या उनके संबंध में जानकारी देने के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

हेल्पलाइन नंबर:
0135-2710334, 2710335
2664314, 2664315, 2664316
8218867005

इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें