August 27, 2026 10:45 am

मुख्यमंत्री धामी ने पांच साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। यह एल्बम पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श संस्था की ओर से तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और प्रदेश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने एल्बम से जुड़े निर्माता, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायकों और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की पहचान के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी व शिवानी नेगी तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें