August 27, 2026 12:01 pm

सीएम धामी से मिले साधु-संत, पवित्र छड़ी यात्रा के लिए किया आमंत्रित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संतों ने मुख्यमंत्री को बागेश्वर से शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

भेंट के दौरान पवित्र छड़ी यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई। संतों ने बताया कि यह यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है। यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों और सिद्ध पीठों का भ्रमण किया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने संत समाज का स्वागत करते हुए पवित्र छड़ी यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देती हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें