August 24, 2026 4:55 am

सीएम धामी का बड़ा फैसला, सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, युवाओं को गांव में मिलेगा रोजगार …

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में प्रवासी पंचायतें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक में उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव साझा कराने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।

बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने बताया कि टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी में प्रवासी पंचायतों का आयोजन हो चुका है। सितंबर में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में प्रवासी पंचायतें आयोजित की जाएंगी।

सीएम धामी ने अधिकारियों को आयोग के सुझावों पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन के लिए सभी विभाग अपनी योजनाओं के माध्यम से समन्वित प्रयास करें और सरकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर तक पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और कौशल को रोजगार से जोड़कर युवाओं को गांव में ही आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन केवल रोजगार देने से नहीं, बल्कि गांवों में बेहतर आजीविका, सुविधाएं और नई संभावनाएं विकसित करने से संभव होगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें