June 25, 2026 2:47 am

गणेश गोदियाल का दावा कांग्रेस के संपर्क में कई भाजपा नेता, हाईकमान को सौंपी लिस्ट

हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वराज आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला आरक्षण मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार केवल सीटें बढ़ाने का प्रयास कर रही है. साथ ही 2027 के चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि कई बीजेपी नेता कांग्रेस के संपर्क में है. केंद्रीय आला कमान को सूची भेजी गई है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हल्द्वानी पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के नाम पर केवल सीटों की संख्या बढ़ाने का संशोधन करना चाहती है. जबकि असल उद्देश्य महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देना होना चाहिए.

गोदियाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विपक्ष पर बेवजह आरोप लगाते हैं, जबकि जमीनी मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड विधानसभा के आगामी विशेष सत्र में कांग्रेस विधायक महिला आरक्षण को लेकर प्रस्ताव रखेंगे और मांग करेंगे कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लाए जाने वाले संभावित निंदा प्रस्ताव का विरोध करने का भी ऐलान किया.

गोदियाल ने कहा कि, कांग्रेस विधायक इस प्रस्ताव का खुलकर विरोध करेंगे और जनता के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि महिला आरक्षण जैसे अहम विषय पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की बातों को ध्यान से परखें और सही निर्णय लें. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है.

कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि, 18 लोगों की सूची हाईकमान को सौंपी गई है, जिसमें 6 लोगों को पार्टी में शामिल कर लिया गया है. अन्य के लिए हाईकमान की वरिष्ठ नेताओं से बातचीत चल रही है. आगे प्रक्रिया बढ़ने के साथ ही सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि, उन 18 लोगों की सूची में कोई वर्तमान विधायक नहीं हैं. लेकिन वर्तमान विधायक निश्चित रूप से संपर्क में रहते हैं.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें