June 11, 2026 12:50 pm

टिहरी में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार पर साधा निशाना

टिहरी गढ़वाल: टिहरी में कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में पार्टी की टॉप लीडरशिप और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली में गणेश गोदियाल, यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक से जिला मुख्यालय तक रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

रैली के दौरान नेताओं ने प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। गणेश गोदियाल ने डोबरा-चांटी पुल से मोटना तक सड़क को हॉट मिक्स किए जाने की मांग की। वहीं यशपाल आर्या ने प्रतापनगर को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने और गांगड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में जोड़ने की मांग रखी।

हरक सिंह रावत ने मुखेम धाम तक पैदल मार्ग पर कैनोपी निर्माण और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की स्वीकृति की मांग की। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही टिहरी झील रिंग रोड प्रभावितों को व्यावसायिक दरों पर मुआवजा देने की मांग उठाई।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र के बढ़ते प्रभाव के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है और 2027 में सत्ता परिवर्तन तय है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें