July 27, 2026 6:21 am

युवाओं को राजनीति में अवसर नहीं मिल रहा, इससे राज्य को नुकसान: हरीश रावत

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीति में निखरने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है, जिससे राज्य को नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई प्रतिभावान नौजवान हैं, लेकिन उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। विधानसभा सीमित समय के लिए चलती है, जिससे अच्छे लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पाता। नई प्रतिभाओं को राजनीति से जोड़ने की आवश्यकता है।

हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने हमेशा सामान्य परिवारों के लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। कांग्रेस में एक-दो नेताओं को छोड़कर अधिकतर लोग उनके साथ जुड़े रहे हैं, हालांकि कुछ लोग अंदर और बाहर की राजनीति में विरोध भी करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके मन में कभी विरासत की राजनीति का विचार नहीं आया। उन्होंने अपने पुत्र और पुत्री से ज्यादा अन्य लोगों को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया।

रावत ने बताया कि उनके बेटे ने दो बार अपने लिए क्षेत्र तैयार किया, लेकिन दोनों बार उन्होंने वहां किसी दूसरे व्यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर क्षेत्र में काम कर समर्थकों को जोड़ा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों की उन्होंने मदद की है, उनसे जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे और बेटी ध्वजवाहक के रूप में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ लोग नाराज रहते हैं तो कुछ लोग आदर्श मानते हैं, लेकिन वह युवाओं को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। 📰

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें