July 27, 2026 9:03 am

मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले— प्रधानमंत्री से उत्तराखंड को मिली वैश्विक पहचान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के इंद्रानगर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 132वें संस्करण को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को जनसंवाद का एक प्रभावी और प्रेरणादायी मंच बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात जैसे कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद की एक नई परंपरा स्थापित की है। यह कार्यक्रम विश्व में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रमों में शामिल है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने लगभग प्रत्येक संबोधन में उत्तराखंड का विशेष उल्लेख करते हैं, जिससे राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री स्वयं भी उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं, जिनमें आदि कैलाश और हर्षिल–मुखबा जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इन दौरों और उनके द्वारा किए गए उल्लेख का सकारात्मक प्रभाव राज्य के पर्यटन क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से सर्वकालिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नए पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए मन की बात कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और देश को नई दिशा प्रदान करते हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें