July 27, 2026 10:37 am

CM धामी ने अर्थपावर पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 1 घंटे तक बंद रखीं CM आवास की गैर-जरूरी लाइटें

देहरादून। वैश्विक पर्यावरणीय पहल अर्थ आवर के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर जरूरी लाइटें बंद कर इस अभियान में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थ आवर केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि यह लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत को आदत का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव रखते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य को सुनिश्चित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संपदा से समृद्ध उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें