July 27, 2026 2:24 pm

दूसरे राज्यों के चुनाव में जुटे उत्तराखंड भाजपा नेता, स्टार प्रचारक बनकर जाएंगे सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नेता इन दिनों दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल, असम और केरल में अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं, जो वहां चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही बतौर स्टार प्रचारक इन राज्यों में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ युवा मोर्चा के करीब 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है। इसके अलावा असम विधानसभा चुनाव में भी 15 सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि केरल चुनाव के लिए भी एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन में उत्तराखंड भाजपा की कार्यप्रणाली की केंद्रीय नेतृत्व कई बार सराहना कर चुका है। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार भी पार्टी ने उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दूसरे राज्यों में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश संगठन के अनुसार जल्द ही पश्चिम बंगाल और असम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुनावी जनसभाएं भी आयोजित होंगी, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

एसआईआर की तैयारी में जुटी भाजपा

उधर भाजपा आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी में भी जुट गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विधायकों और मंत्रियों की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है। अब बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं भी जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में इनकी भूमिका बेहद अहम होगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें