July 4, 2026 3:00 pm

myScheme पोर्टल पर अब एक क्लिक में सभी योजनाओं की जानकारी, CMधामी ने किया myScheme पोर्टल का अनावरण

देहरादून: प्रदेश के नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल, सुलभ और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने myScheme पोर्टल का अनावरण किया।

इस पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई मेरी योजनापुस्तिका में प्रकाशित सभी योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है, जिससे पात्र लाभार्थियों को एक ही मंच पर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।

एक मंच पर मिलेगी पूरी जानकारी

myScheme पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को –

  • योजनाओं की पात्रता
  • मिलने वाले लाभ
  • आवेदन की प्रक्रिया
  • संबंधित विभाग की जानकारी

    एक ही स्थान पर प्राप्त होगी।

इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

पारदर्शिता और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा

यह पोर्टल पारदर्शिता, सुशासन और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।  सरकार का लक्ष्य
हर पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को पूरी तरह आसान बनाना।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें