July 26, 2026 11:33 pm

सीएम धामी की बड़ी सौगात, पेयजल, सिंचाई और विकास योजनाओं के लिए खोला ‘खजाना’

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को कई सौगातें दीं. सीएम धामी ने अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नं. 59 सीतापुर सरोवर में वाटर बॉडी रिजुविनेशन योजना के लिए 1.68 करोड रुपये, सिंचाई विभाग के तहत विकासखण्ड रायपुर बांदल नदी में नहर के शीर्ष पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 2.19 करोड रुपये, बीजापुर नहर के हैड का सुदृढीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 5.00 करोड रुपये और उत्तराखंड पेयजल निगम के अन्तर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 84.45 करोड रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी.

इन योजनों के लिए जारी होंगे बजट 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय बालक छात्रावास कण्डोली देहरादून में अनुरक्षण कार्य के लिए 46.56 लाख रुपये, राजा बाबू पब्लिक इण्टर कॉलेज आसफग्रान्ट हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) के लिए 2.00 लाख रुपये तथा इण्टरमीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) के लिए 3.00 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की. हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष की आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान की स्वीकृति प्रदान किए जाने की मंजूरी दी है.

संपर्क मार्ग निर्माण के लिए बजट को मिली मंजूरी 
इतना ही नहीं सीएम धामी ने जिला कारागार देहरादून में वर्तमान भूमिगत विद्युत केबल और पैनल को बदलकर समुचित क्षमता की आर्मरड केबल और पैनल स्थापित किए जाने के लिए 85.22 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने को हरी झंडी दे दी. इसके अलावा पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत अखुली ग्राम पंचायत में संपर्क  मार्ग निर्माण के लिए 54.80 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जोशागांधी नगर से कोटाखड़िक इमला ट्रैक के निर्माण के लिए अवशेष धनराशि 30.55 लाख रुपये और विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अन्तर्गत ग्राम सभा घुर्चू तोक पंतरा से अखुली तोक बुर्गर तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 83.93 लाख की धनराशि  दिए जाने की मंजूरी दे दी.

20 हजार रुपये प्रतिमाह का पेंशन 
इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती देवकी काण्डपाल पत्नी स्व० जयदत्त काण्डपाल कुसुमखेडा, हल्द्वानी नैनीताल को 17 मई 2023 से 20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सम्मान पेंशन दिए जाने को हरी झंडी दे दी है.

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें