June 25, 2026 12:44 am

नन्ही कली अपहरण, दुष्कर्म और हत्या केस: सीएम का आश्वासन- ‘पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार’

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की नन्ही कली के साथ अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को सुप्रीम कोर्ट से बरी किए जाने के फैसले पर सीमांत जनपद में लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नन्हीं कली प्रकरण पर रविवार सायं भाजपा का शिष्टमंडल स्वजनों से मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर पीड़िता के पिताजी से वार्ता कर आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

सीएम ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने स्वजन को बताया कि इस प्रकरण पर न्याय विभाग व सीनियर वकीलों से विधिक राय लेते हुए मुख्यमंत्री आवास पर अभी विस्तृत चर्चा कर राज्य सरकार उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

ये मिले स्वजन से

स्वजनों से मिलने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिप अध्यक्ष दीपिका बोहरा, मनोज सामन्त, राकेश देवलाल, कोमल मेहता, इंद्र सिंह लुंठी, उमेश महर, वीरेंद्र शाह, कृपाल वल्दिया और बबिता पुनेठा शामिल रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें