July 29, 2026 5:57 pm

यूपी, उत्तराखंड सहित CBSE ने कई राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

देहरादून। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने डमी छात्रों, अयोग्य को दाखिला देने के लिए देहरादून के ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल समेत देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही तीन स्कूलों को डाउनग्रेड किया है। सीबीएसई की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि देशभर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में प्रविधान व मानदंडों की जांच के लिए किए औचक निरीक्षण में पाया गया कि कुछ स्कूलों में सही तरीके से रिकॉर्ड सही नहीं थे।

कहीं डमी छात्र, तो कहीं गलत तरीके से दाखिला

इस जांच में कुछ स्कूलों में डमी छात्र थे तो कई स्कूलों ने गलत तरीके से दाखिला दिया। इन स्कूलों में छात्रों अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया था। बोर्ड ने गहन जांच के बाद 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने व तीन स्कूलों को डाउनग्रेड किया है। बोर्ड ने इन स्कूलों की सूची भी जारी की है।

यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ के स्कूल भी हैं शामिल

सीबीएसई देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल दत्त ने बताया कि मान्यता रद्द किए गए स्कूलों में से पांच दिल्ली, तीन उत्तर प्रदेश, दो-दो केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र जबकि जम्मू-कश्मीर, देहरादून, असम व मध्य प्रदेश के एक-एक स्कूल शामिल हैं। डाउनग्रेड स्कूल दिल्ली, पंजाब व असम के हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें