July 28, 2026 12:46 pm

उत्तराखंड की 3 लोकसभा सीटों के लिए चेहरे फाइनल, अल्मोड़ा-टिहरी-नैनीताल से नाम घोषित, पुराने चेहरों पर ही भरोसा

देहरादून: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. इस कड़ी में बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर नाम फाइनल किये हैं. इन तीन लोकसभा सीटों में अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल लोकसभा सीट पर नाम फाइनल किये गये हैं. तीनों ही लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है.

बता दें उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं. लोकसभा की इन पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है. जिनमें हरिद्वार लोकसभा सीट से रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं. जिन्हें मोदी 2.0 सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई, मगर स्वास्थ्य कारणों का हावाला देते हुए उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पद से इस्तीफा दिया. इस सीट पर अभी फैसला नहीं किया गया है. दूसरी लोकसभा सीट नैनीताल उधमसिंह नगर सीट है. यहां से अजय भट्ट सांसद हैं. अजय भट्ट इस समय मोदी सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री हैं. इस बार भी बीजेपी ने अजय भट्ट पर भरोसा जताया है. उन्हें इस बार भी नैनीताल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.

तीसरी लोकसभा सीट पौड़ी गढ़वाल है. जिससे तीरथ सिंह रावत सांसद हैं. तीरथ सिंह रावत को सांसदी के कार्यकाल के बीच ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया, मगर राजनैतिक कारणों से चलते उन्हें पद से हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया. इस सीट पर भी पशोपेश की स्थिति है. इस पर भी फैसला नहीं लिया गया है.

टिहरी लोकसभा चौथी लोकसभा सीट है. यहां से माला राज्यलक्ष्मी शाह सांसद हैं. माला राज्यलक्ष्मी शाह लंबे समय से यहां से सांसद हैं. उन्हें भी बीजेपी ने रिपीट किया है. अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा पांचवीं सीट हैं. यहां से अजय टम्टा सांसद हैं. अजय टम्टा इस सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं. पहले कार्यकाल में वे मोदी सरकार में कपड़ा राज्यमंत्री थे. इस बार एक बार फिर से अजय टम्टा को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें