July 28, 2026 1:42 pm

जादू टोना के लिए अंडर वियर की चोरी! शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग दंपति से की मारपीट, खिलाया मैला

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के अमोला थाना अंतर्गत सिलानगर गांव में कुछ लोगों ने बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट की। इतना ही नहीं, उन ग्रामीणों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए बुजुर्ग दंपति को मैला भी खिला दिया। पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दंपति की शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई

इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि पहले बुजुर्ग दंपति थाने पर शिकायत लेकर गए, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला मुख्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जांच की और इसके बाद मामला दर्ज किया गया। अब सात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है और आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

15 फरवरी की घटना, खिलाया गया मैला

बताया गया है कि सिलानगर गांव के बुजुर्ग दंपति ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाए हैं कि गांव के ही सात लोगों ने उनके साथ 15 फरवरी को मारपीट की और मैला खिलाया। आरोपियों ने जादू-टोना के शक में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के कुछ लोगों के अंडर वियर चोरी किए जा रहे थे। इस बात को लेकर उक्त मामले में बुजुर्ग दंपत्ति पर शक किया गया और आरोपियों ने इस बात को लेकर उनकी पिटाई कर दी और मैला खिला दिया। (IANS इनपुट के साथ)

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें