June 9, 2026 2:56 am

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं, देवघर हवाई अड्डे पर राज्यपाल एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

रांची/ देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं। देवघर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्यपाल संतोष गंगवार एवं राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को शाल भेंट किया। इस दौरान राज्य के आला अधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एम्स के प्रथम दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि हैं। एम्स के आडिटोरियम में 2019 बैच के पास आउट 48 एमबीबीएस अपने अभिभावक के साथ पहुंच रहे हैं।

राष्ट्रपति एम्स में तकरीबन तीन घंटा रूकेंगी। मुख्य समारोह एक घंटा का होगा, जिसे संबोधित करेंगी। दीक्षा समारोह में एम्स के 2019 के प्रथम सत्र के पास आउट छात्र-छात्रा जो संप्रति एमबीबीएस बन गए हैं।

उनको मेडल और उपाधि दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक चार मेडल और पांच उपाधि राष्ट्रपति के हाथों दिया जाना है। मुख्य समारोह में स्वागत संबोधन एम्स के अध्यक्ष डा. एनके अरोड़ा करेंगे।

एम्स की प्रगति रिपोर्ट कार्यकारी निदेशक डा. सौरभ वार्ष्णेय पटल पर रखेंगे। राज्यपाल संतोष गंगवार

के संबोधन के बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन होगा।

राष्ट्रपति गुरुवार को देवघर एम्स एवं शुक्रवार को आइआइटी (आइएसएम), धनबाद के दीक्षा समारोहों में सम्मिलित होंगी। आज शाम राष्ट्रपति रांची आ जाएंगी। यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे में लगभग 25 घंटे झारखंड में रहेंगी। एक अगस्त यानी शुक्रवार को धनबाद स्थित आइआइटी के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी। दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी रहेंगे।

राष्ट्रपति अपराह्न 3.10 बजे दीक्षा समारोह में भाग लेंगी तथा गोल्ड मेडल व अन्य उपाधियां वितरित करेंगी। इसके बाद शाम 4.30 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी। वह शाम 5.25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

यहां से सड़क मार्ग होते हुए शाम 5.55 बजे राजभवन पहुंचेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति सुबह 9.30 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी, जहां से सुबह 10 बजे बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी।

पूर्वाह्न 11.40 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर धनबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे धनबाद के आइआइटी कैंपस पहुंचेंगी। दीक्षा कार्यक्रम में भाग लेने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पहुेचंगे।

अपराह्न 3.20 बजे धनबाद एयरपोर्ट से बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी और वहीं से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें कि पूर्व में राष्ट्रपति का झारखंड दौरा 11 जून को होनेवाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह टल गया था।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें